Celebrating 300 Years of Ahilyabai Holkar Tree Plantation Drive Launched हर व्यक्ति को अहिल्याबाई होल्कर के जन्म उत्सव पर पांच पेड़ लगाएं : रामवीर सिंह, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCelebrating 300 Years of Ahilyabai Holkar Tree Plantation Drive Launched

हर व्यक्ति को अहिल्याबाई होल्कर के जन्म उत्सव पर पांच पेड़ लगाएं : रामवीर सिंह

Moradabad News - महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कालेज में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित हुआ। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने बताया कि सभी को जन्म उत्सव पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 25 May 2025 08:37 PM
share Share
Follow Us on
हर व्यक्ति को अहिल्याबाई होल्कर के जन्म उत्सव पर पांच पेड़ लगाएं : रामवीर सिंह

मूंढापांडे। महर्षि दयानंद सरस्वती लॉ कालेज में अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत रविवार को कुंदरकी विधानसभा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज भदासना में आयोजित हुआ। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि इस समय रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी कार्यक्रम भाजपा मना रही है। 31 मई तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। हर व्यक्ति को अहिल्याबाई होल्कर के जन्म उत्सव पर पांच पेड़ लगाएं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सुरेश चंद्र नगर रहे। जिला मंत्री संयोजक बालेचरण वाल्मीकि, ब्लॉक प्रमुख डॉ नवदीप यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सैनी, अविनाश चौहान जिलाध्यक्ष करणी सेना, नीरज चंद्रा, बबलू जाटव, संजय कश्यप, अरविंद ठाकुर, रोहित सिंह, जय सिंह, सोमिल ठाकुर, चिराग अली, संजय दिवाकर आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।