महिला की मौत के मामले में पांच पर मुकदमा दर्ज
Bijnor News - महिला सीमा की मौत के बाद उसके भाई मनोज कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या की। सीमा ने गृहक्लेश के चलते विषैला पदार्थ खा लिया था।...

महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर एक महिला सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव मंधौरा निवासी अर्जुन की पत्नी सीमा ने गुरुवार की रात्रि गृहक्लेश के चलते कोई विषैला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।मृतका के भाई मनोज कुमार निवासी टांडा माईदास, नगीना देहात ने पुलिस को तहरीर देकर उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। मनोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी।
शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। लेकिन उसकी ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। अक्सर उसकी बहन के साथ मारपीट व घर से निकालने की धमकी देते थे। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मृतका के पति अर्जुन, ससुर टीकम सिंह, सास मायावती, जेठ राजीव व चाचा ससुर बलराज सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।