जुबली स्वर्ण जयंती धर्मप्रांत के लिए भी ईश्वर को धन्यवाद देने का अवसर हैं: बिशप थियोडोर
महुआडांड़ में प्रभु प्रकाश पल्ली साले ने रविवार को जुबली स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई। बिशप थियोडोर ने लोगों को ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करने की प्रेरणा दी। इस समारोह में मिस्सा पूजा, सांस्कृतिक...

महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रभु प्रकाश पल्ली साले ने बड़े धूमधाम से रविवार को जुबली स्वर्ण जयंती मनाई। सुबह से ही पल्ली प्रांगण में लोगों का जोश और खुशी देखी गई। दिन के 11 बजे लोगों ने ईश्वर को बीते 50 वर्षों तक कृपा बरसाने और कुशल रखने के लिए धन्यवाद दिया। जिसकी अगवाई बिशप थियोडोर ने की। बिशप थियोडोर ने लोगों से अपने संदेश में कहा कि यह जुबली वर्ष साले पल्ली के लिए ही नहीं बल्कि धर्मप्रांत के लिए भी ईश्वर को धन्यवाद देने का अवसर है। जिस प्रकार ईश्वर ने अपनी कृपा दृष्टि इस पल्ली में किया है। यह जुबली वर्ष आप सब को ईश्वर की दयालुता, विनम्रता, क्षमाशीलता और उदारता को दिखाता है।
अब साले पल्ली के हर एक जन का यह उतर दायित्व है कि ईश्वर ने जो कृपा आप पर की है। वहीं आप सभी भी दूसरों और अपने पड़ोसी से करें। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से जोर देकर कहा कि आप अपने बच्चों का अच्छा मार्ग दर्शक बने । मिस्सा पूजा में साले पल्ली से ही बहुत सारे पुरोहित और धर्मबहनों ने भाग लिया। मिस्सा के अंत में पल्ली की स्थापना और 50 वर्षों तक की लम्बी यात्रा का इतिहास पढ़ा गया और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पल्ली पुरोहित मुक्तीलाल फादर संजय गिद्ध फादर सुरेश, फादर दिलिप, फादर बरथोलिमी सुमन,अमरदीप सहित अन्य फादर मिस्सा बलिदान में शामिल थे। इस कार्यक्रम का संचालन अशोक खलखो के साले पारिष के अध्यक्ष सुमन एक्का,जेरोम जेराल्ड कुजूर, कुलदीप मिंज महिला संघ से पुनम टोप्पो,मुखिया उषा खलखो, मुखिया रेणुका टोप्पो,उपमुखिया राजेश टोप्पो सहित कई अन्य महिला पुरुष संघ और युवा संघ के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम में संगीत प्रस्तुती साले पारिष के युवती संघ ने किया। वहीं साले पल्ली के इस महान अवसर पर स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ,इस्तेखार अहमद ,किशोर तिर्की,रामनरेश ठाकुर सहित कई लोग ने भी उपस्थित होकर पल्ली वासियों को जुबली की डेर सारी बधाईयां दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।