Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRajkumar Ram Elected as New Chaudhary in Doranda Ravidas Panchayat Elections
रविदास पंचायत के नए चौधरी बने राजकुमार राम
रांची में डोरंडा रविदास पंचायत के चुनाव में राजकुमार राम को नए चौधरी के रूप में चुना गया। मतदान में 380 मतदाताओं ने भाग लिया, जिसमें राजकुमार को 168 और उनके प्रतिद्वंद्वी राजेश राम को 144 मत मिले।...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 26 May 2025 02:36 AM

रांची। डोरंडा रविदास पंचायत के अधिकृतिक चुनाव समिति ने रविवार को नए चौधरी का चुनाव किया। चुनाव में राजकुमार राम को चौधरी चुना गया। इसके लिए हुए मतदान में कुल 380 मतदाताओं ने भाग लिया। इसमें राजकुमार राम को 168 मत मिले। जबकि, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश राम को 144 वोट मिले। मतगणना पूरी होने के बाद राजकुमार के विजयी होते ही मतदाताओं में हर्षोल्लास छा गया। इस चुनाव के दौरान नसीम गद्दी पार्षद, चुनाव समिति के सदस्य ईश्वरलाल राम, गोविंद राम, राजकुमार राम, रमेश राम, राजू राम, अरुण राम, निर्मल राम आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।