आठ वर्षों से अपने गांव हरिणकोल नहीं आया कुख्यात गुरुदेव मंडल
फॉलोअप........धमदाहा, एक संवाददाता। नवगछिया पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए अपराधी सनोज कुमार मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल वर्ष 2017 से ही धमदाहा हरिनको

धमदाहा, एक संवाददाता। नवगछिया पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए अपराधी सनोज कुमार मंडल उर्फ गुरुदेव मंडल वर्ष 2017 से ही धमदाहा हरिनकोल स्थित अपने गांव पर नहीं आया था। मृतक गुरुदेव मंडल के पिता दशरथ मंडल ने बताया कि वर्ष 2016 में उसकी मां की मौत के बाद से ही हम लोगों की बात से बाहर चला गया था। इसी बीच अपने ननिहाल जाकर उसने जर्लाही जिला की एक लड़की से शादी कर ली। शादी के बाद पहली बार वह हरैनकोल आया था। पुलिस ने उसे धमधा के नेहरू चौक से हथियार के साथ गिरफ्तार किया था और 11 अक्टूबर को से जेल भेज दिया था।
जेल से छूटने के बाद दोबारा से वह अपने ससुराल चला गया और उसके बाद सेवा लौटकर अपनी गांव की तरफ आठ साल में कभी भी नहीं आया। अलग-अलग थाना से उसकी गिरफ्तारी को लेकर आने वाले वारंट एवं कुर्की को देखकर परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विचार-विमर्श के बाद उसे अपनी चल संपत्ति के साथ-साथ अपने रिश्ते नाते से भी बेदखल कर दिया था। 24 मई 2025 शनिवार की सुबह 8:00 बजे जब उसके दूसरे बेटे के मोबाइल पर फोन आया और बताया कि पुलिस एनकाउंटर गुरूदेव मारा गया हैं तो वे लोग दु:खी हुए। लेकिन परिवार के लोगों को इस बात का भी अफसोस था कि अगर गुरुदेव ने उसकी बात मान ली होती तो शायद यह दिन आज नहीं देखना पड़ता। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग पुलिस जिला नवगछिया पहुंचकर उसकी लाश को प्राप्त कर हरिणकोल गांव में ही दाह संस्कार किया है। जेल से आने के बाद वह नवगछिया पुलिस जिला के जरलाही दियरा गांव रह रहा हैं। वर्ष 2022 में नवगछिया पुलिस के डीएसपी पर गोली चलाने के मामले में वह जेल चला गया था।14 दिसंबर 2024 को वह भागलपुर जेल से छूटकर आया था। जेल से आने के बाद से लगातार इधर-उधर दियारा क्षेत्र में भटक रहा था। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि सरोज मंडल पर थाना में 10 अक्टूबर 2017 को डकैती की साजिश करने तथा आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज हैं। जबकि उसके एक दिन बाद ही उसे 11 अक्टूबर 2017 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि धमदाहा थाना पुलिस भागलपुर नवगछिया के तीन मामले में निकले वारंट को लेकर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमार कर रही थी। पुलिस ने रविवार को थाना में हाजिरी देने के लिए उसका नाम भी अधिकारी से अप्रूव करवाया था। गुरुदेव मंडल कभी भी धमदाहा थाना में हाजिरी देने नहीं आया है। इसको लेकर कई बार उसके घर पर छापेमारी भी की गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।