Celebrating 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Lohardaga स्त्रियां कभी अबला नहीं होतीं: शशिधर, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsCelebrating 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Lohardaga

स्त्रियां कभी अबला नहीं होतीं: शशिधर

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भव्यता और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरु

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSat, 24 May 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
स्त्रियां कभी अबला नहीं होतीं:  शशिधर

लोहरदगा, संवाददाता।सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भव्यता और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, समिति सदस्य जीत राम बडाईक, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय सहित समाज की दो अन्य प्रमुख मातृशक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की। बच्चों की माताओं ने अपने हाथों से अपने विद्यार्थियों को भोजन कराया गया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आचार्य महेंद्र कुमार मिश्रा ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उनके जीवन से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण घटनाओं और उनके न्यायिक दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

जिसमें उनके पुत्र से जुड़ी एक प्रसिद्ध घटना भी शामिल थी। आचार्य ने बताया कि अहिल्याबाई ने न्याय के लिए अपने पुत्र को भी दंडित करने का प्रावधान रखा था। जिससे उनकी अटूट न्यायप्रियता सिद्ध होती है। उन्होंने अहिल्याबाई के सामाजिक कार्यों काशी विश्वनाथ सहित कई शिव मंदिरों की जीर्णोद्धार आश्रमों और बट वृक्षों के रोपण का भी उल्लेख किया। अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने यह सिद्ध किया है कि स्त्रियां अबला नहीं होतीं। यदि वह ठान लें, तो विश्व की सभी शक्तियों को परास्त करने की सामर्थ्य रखती हैं। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि ऐसी वीरांगनाओं के कारण ही हमारे देश की संस्कृति समृद्ध हो रही है। जिससे नारियां आज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बन रही हैं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति कार्यक्रम में पलक कुमारी, सिद्धि शर्मा, इशिका और उनकी सहेलियों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। शर्मिष्ठा पाठक, पाखी कुमारी, आध्या पाठक और उनकी सहेलियों ने सुंदर नागपुरी गीत सह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। राजस्थानी गीत और अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस गरिमामयी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए समाज के कई प्रबुद्ध व्यक्तियों के साथ-साथ विद्यालय के विद्यार्थियों की सैकड़ों माताएं-अभिभावक और शिक्षक मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।