Revolutionary Electric VTOL Aircraft Cavorite X7 Successfully Tested by Horizon Aircraft दुनिया का पहला ‘हेली-प्लेन तैयार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRevolutionary Electric VTOL Aircraft Cavorite X7 Successfully Tested by Horizon Aircraft

दुनिया का पहला ‘हेली-प्लेन तैयार

-हेलीकॉप्टर की तरह टेकऑफ करने और जेट की तरह उड़ने में सक्षम ओटावा, एजेंसी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 25 May 2025 02:23 PM
share Share
Follow Us on
दुनिया का पहला ‘हेली-प्लेन तैयार

ओटावा, एजेंसी। कनाडा की एयरोस्पेस कंपनी होरीजन एयरक्राफ्ट ने विमानन क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। कंपनी ने दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग ‘हेली-प्लेन कैवोराइट एक्स7 का सफल परीक्षण किया है। यह विमान हेलीकॉप्टर की तरह सीधा ऊपर उठता है और फिर जेट की तरह तेज गति से उड़ान भरता है। कंपनी ने कहा, यह हेली-प्लेन शहरी एयर टैक्सी, आपातकालीन सेवाओं और दूरदराज क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए उपयोगी हो सकता है। इसकी वर्टिकल टेक-ऑफ क्षमता और तेज गति इसे भीड़भाड़ वाले शहरों में ट्रैफिक जाम से बचने का एक प्रभावी समाधान बना सकती है। यह अपने शुरुआती परीक्षणों में सफल रहा है लेकिन आम उपयोग के लिए इसमें कई सुधार किए जाने बाकी हैं।

विशेषताएं 1. 14 फैन लगे हैं, जो इसे बिना रनवे के सीधा ऊपर उठने की क्षमता देते हैं। 2. 450 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है। 3. एक बार चार्ज में 800 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। 4. गैस-टर्बाइन इंजन का उपयोग, जो इसे पारंपरिक जेट की तरह उड़ने की क्षमता देता है। 5. यह विमान हेलिपैड, अस्पताल की छतों, स्की रिसॉर्ट्स से उड़ान भर सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।