District Commissioner Reviews Departmental Performance and Schemes in Lohardaga प्रदर्शन में सुधार के लिए पूर्ण समर्पित हों अधिकारी- डीसी, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsDistrict Commissioner Reviews Departmental Performance and Schemes in Lohardaga

प्रदर्शन में सुधार के लिए पूर्ण समर्पित हों अधिकारी- डीसी

लोहरदगा में उपायुक्त कुमार ताराचंद ने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागों से अपने कार्यों की समीक्षा करने और समस्याओं के समाधान में सहयोग करने को कहा। स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाSun, 1 June 2025 01:27 AM
share Share
Follow Us on
प्रदर्शन में सुधार के लिए पूर्ण समर्पित हों अधिकारी- डीसी

लोहरदगा, संवाददाता।उपायुक्त कुमार ताराचंद ने शनिवार को सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक कर विभागों के कामकाज की समीक्षा की। अधिकारियों से कहा किसभी विभाग अपने-अपने कार्यों, अपने यहां संचालित योजनाओं, लक्ष्य की समीक्षा कर उसमें अपना सौ प्रतिशत योगदान देना सुनिश्चित करें। अगर किसी प्रकार की समस्या है तो मिलकर समाधान निकाला जाएगा। पूर्व से संचालित योजनाओं में लाभुक चिन्हित करने की तैयारी पूर्व से ही कर लें तभी लक्ष्य को समय पर पूर्ण किया जा सकेगा। समस्या के निवारण के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहूंगा। जिला में सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, जिला में चिकित्सकों व विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, की समीक्षा की।

सभी पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर की उपलब्ध व उनकी कनेक्टिविटी, संचालित हो रहे ज्ञान केंद्र की स्थिति की समीक्षा की और शेष ज्ञान केंद्रों को भी प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। पेंशन की योजनाओं की समीक्षा की। जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा खाद्यान्न के उठाव व वितरण की भी जानकारी उपायुक्त को दी गई। योजना विभाग द्वारा केंद्र से प्राप्त अवार्ड मनी, बीते बैठक में अनुमोदित प्रस्तावों व उसके विरुद्ध खर्च होनेवाली राशि की जानकारी दी गई। छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा में सभी विद्यालयों में सौ प्रतिशत योग्य छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दिये जाने का निर्देश दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।