पतना के अर्जुनपुर से धान बीज का वितरण शुरू
साहिबगंज जिले में खरीफ मौसम 2025 के लिए धान बीज वितरण की शुरुआत शनिवार से हुई। पहले दिन 6 किसानों को 1.5 क्विंटल धान बीज वितरित किया गया। सोमवार से वितरण तेज गति से होगा। 67 लैम्पस और स्वयं सहायता...

साहिबगंज। खरीफ मौसम 2025 को लेकर साहिबगंज जिला में शनिवार से धान बीज वितरण शुरू हो गया है। पहले दिन सांकेतिक रूप से पतना प्रखंड के अर्जुनपुर पंचायत भवन में छह किसानों के बीच कुल छह बोरी यानी 1.5 क्विंटल एमटीयू-7029 प्रभेद के धान बीज का वितरण किया गया। एक बोरी में 25 किलोग्राम धान है। उपरोक्त जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार से पूरे रफ्तार के साथ धान बीज का वितरण शुरू हो जाएगा। अभी तक 1800 क्विंटल धान बीज की राशि राष्ट्रीय बीज निगम(एनएससी)में जमा करवा दिया गया है। हालांकि वर्तमान में पहली खेप में 850 क्विटंल धान बीज जिला को मिला है।
उम्मीद है कि एक-दो दिनों में और धान बीज जिला में आ जाएगा। ब्लॉक चेन से जुडे़ किसानों को ओटीपी के माध्यम से बीज वितरण किया जा रहा है। फोटो 104, पतना के अर्जुनपुर में किसानों के बीच बीज वितरण करते हुए। 67 लैम्पस से होगा बीज का वितरण साहिबगंज। जिला सहकारिता विभाग ने बीज वितरण के लिए कुल 67 लैम्पस,पैक्स व जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इसबार धान बीज का वितरण कराया जाएगा। विभागीय सूत्रों ने बीते साल जिले में बीज वितरण के लिए कुल 34 केंद्र बनाए गए थे। इस बात उसकी संख्या करीब-करीब दोगुनी कर दी गई। इससे किसानों को बीज खरीदने में आसानी होगी। उन्हें बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा। कहां कितने विक्रय केंद्र ब्लॉक केंद्र संख्या मंडरो 14 बोरियो 05 बरहेट 06 राजमहल 17 तालझारी 03 उधवा 07 बरहड़वा 10 पतना 05
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।