कलीम खान ने दिया आजसू पार्टी से इस्तीफा
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के आजसू पार्टी अध्यक्ष कलीम खान ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंन

लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के आजसू पार्टी अध्यक्ष कलीम खान ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो को लिखे पत्र में कहा है कि झारखंड आंदोलनकारी और लोहरदगा के लोकप्रिय पूर्व विधायक कमल किशोर भगत के विचार और कार्य शैली से प्रभावित होकर उन्होंने 21 वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ आजसू पार्टी में कार्य किया। परंतु कमल किशोर भगत के निधन के बाद आजसू पार्टी की कार्यशैली में आश्चर्यजनक बदलाव आ गया है। पहले आजसू पार्टी जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम करती थी। किंतु अब यह अपने मूल उद्देश्य से भटक कर जात-पात की राजनीति में संलिप्त हो गई है। अन्य पार्टियों की तरह जातिवाद और परिवारवाद इस पार्टी में चरम पर है। वक्फ बिल को समर्थन कर इसने भी अपना असली चेहरा बता दिया है कि यह भविष्य में किस ओर जाने वाली है। कलीम खान ने कहा कि विगत 2024 में झारखंड विधानसभा चुनाव में भी लोहरदगा विधानसभा में मुस्लिम वर्ग को टारगेट करते हुए एक रणनीति के तहत एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को हराने का काम किया गया। जो मेरे जैसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को अत्यंत दुख पहुंचाने वाला साबित हुआ। ऐसे में इस पार्टी के साथ बने रहना अब किसी भी तरह से उचित प्रतीत नहीं होता। इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।