Pakistan accepted the death of 11 soldiers, Nishikant Dubey named them पाकिस्तान ने 11 फौजियों के मरने की बात स्वीकारी; भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गिनाए नाम, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Pakistan accepted the death of 11 soldiers, Nishikant Dubey named them

पाकिस्तान ने 11 फौजियों के मरने की बात स्वीकारी; भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गिनाए नाम

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा कुख्यात आतंकवादियों का अंत हुआ। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान ने 11 फौजियों के मरने की बात स्वीकारी है। सांसद ने इनके नाम भी बताए।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गोड्डाTue, 13 May 2025 11:57 AM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान ने 11 फौजियों के मरने की बात स्वीकारी; भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गिनाए नाम

पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने भारत के पहलगाम में मासूम निर्दोष लोगों की बर्बरता से हत्या की। इसके बदले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया, जिसमें 100 से ज्यादा कुख्यात आतंकवादियों का अंत हुआ। झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दावा करते हुए कहा कि आज पाकिस्तान ने 11 फौजियों के मरने की बात स्वीकारी है। सांसद ने इनके नाम भी बताए।

सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा, आज पाकिस्तान ने 11 फौजियों को मरने की बात मान ली। भारत के विपक्ष को भी किसी प्रकार पता चला। इसके बाद उन फौजियों के नाम गिनाए जिनकी मौत हुई है। पाकिस्तान सेना के रहमान, दिलावर, इकरामुल्लाह, ख़ालिद और निसार। पाकिस्तानी वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी उस्मान, औरंगज़ेब, नजीब, फारुक और मुबाशिर हैं। सांसद ने कहा कि धीरे-धीरे और खुलासा होगा। ये मोदी जी के बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर है।

ये भी पढ़ें:ये भारत का अपमान...; मोदी जी आप कहां छिपे हैं? जवाब दीजिए- आप सांसद संजय सिंह

ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए मोनिका सिंह नामक एक यूजर ने लिखा- सोचो इसके बाद भी आप डर के मारे कलमा याद कर रहे थे। नरेंद्र मोदी जी के रहते आपको डरने की ज़रूरत नहीं ,हिंदू धर्म का ही पालन करें। संभाजी हुंबे नामक अन्य यूजर ने लिखा- अब तक तो पाकिस्तानी कभी मानते ही नहीं थे। इस बार 11 अधिकारी ठुके हैं तो झक मार कर मानना पड़ा है। असलीयत में कितने ठुके है पता नहीं।

आपको बताते चलें कि पाकिस्तानी सेना ने माना है कि भारत के हमलों में उनके 11 सैनिकों की मौत हो गई है। मारे गए इन सैनिकों में 5 एयरफोर्स के हैं और 6 जवान सेना के हैं। वहीं पाकिस्तानी मीडिया डॉन में भी एक खबर चल रही है। इसकी रिपोर्ट के मुताबिक 78 सैनिक घायल भी हुए हैं। साथ ही दावा किया गया है कि भारत द्वारा किए गए हमलों में 40 नागरिकों की मौत और 121 लोग घायल भी हुए हैं।

ये भी पढ़ें:भारत ने 200 KM अंदर तक किया हमला; वीरेंद्र सचदेवा ने गिनाए पाकिस्तानी ठिकाने
ये भी पढ़ें:दूसरे आशिक पर दिल आया तो पहले प्रेमी को खिलाया जहर; एमपी में प्रेमिका बनी कातिल
ये भी पढ़ें:बुजुर्ग संग महिला ने की घिनौनी हरकरत, अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर की अपलोड