HBSE Haryana Board 12th Result 2025 Arpandeep Singh topped with 497 marks know toppers list HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं में अर्पणदीप सिंह ने किया टॉप, जानें टॉपर्स लिस्ट, Career Hindi News - Hindustan
Hindi Newsकरियर न्यूज़HBSE Haryana Board 12th Result 2025 Arpandeep Singh topped with 497 marks know toppers list

HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं में अर्पणदीप सिंह ने किया टॉप, जानें टॉपर्स लिस्ट

HBSE 12th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कैथल के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अर्पण दीप ने 497 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है।

Prachi लाइव हिन्दुस्तानTue, 13 May 2025 02:46 PM
share Share
Follow Us on
HBSE 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 12वीं में अर्पणदीप सिंह ने किया टॉप, जानें टॉपर्स लिस्ट

bseh.org.in , HBSE 12th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपना हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। कैथल के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अर्पण दीप ने 497 अंक हासिल कर पूरे राज्य में टॉप किया है। इस वर्ष हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 85.66% रहा है।

हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं 2025 टॉपर्स लिस्ट-

  1. अर्पण दीप सिंह- 497 अंक (रैंक 1)

2. करीना - 495 अंक (रैंक 2)

3. यशिका- 495 अंक (रैंक 2)

4. सरोज- 494 अंक (रैंक 3)

5. नमन वर्मा- 493 अंक (रैंक 4)

6. रजत- 493 अंक (रैंक 4)

7. नैंसी- 493 अंक (रैंक 4)

8. अफसाना- 493 अंक (रैंक 4)

ये भी पढ़ें:कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10+ करियर ऑप्शन, चमक जाएगा भविष्य
ये भी पढ़ें:अच्छी जॉब पाने के लिए, साइंस स्टूडेंट्स के लिए 12वीं के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शन
ये भी पढ़ें:बेस्ट जॉब पाने के लिए, 12वीं के बाद आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए टॉप 10 करियर ऑप्शन

हरियाणा बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 85.31 फीसदी, साइंस में 83.05 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 92.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। सभी जिलों में जींद जिले का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा, जबकि नूंह जिले का रिजल्ट सबसे कम रहा। परीक्षा में कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 81.86 रहा। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट में प्राइवेट विद्यार्थियों का रिजल्ट 63.21 रहा है।

हरियाणा बोर्ड 12वीं की नियमित परीक्षा में कुल 193828 बच्चे बैठे थे। इनमें से 166031 बच्चे पास हुए और 7900 बच्चे परीक्षा में नहीं आए। कुल परीक्षा देने वालों में 97561 लड़के और 96267 लड़कियां थीं। इनमें से 87227 लड़के और 78804 लड़कियां पास हुईं। 2वीं की प्राइवेट परीक्षा में कुल 3419 विद्यार्थी बैठे, जिनमें से 2161 पास हुए। इस तरह प्राइवेट परीक्षा का रिजल्ट 63.21% रहा। ओपन स्कूल की परीक्षा में नए विद्यार्थियों का रिजल्ट 36.35% रहा और जिन विद्यार्थियों ने दोबारा परीक्षा दी (री-अपीयर), उनका रिजल्ट 49.93% रहा। हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत सरकारी के मुकाबले ज्यादा रहा। सरकारी स्कूलों में 84.67% स्टूडेंट्स पास हुए। वहीं प्राइवेट स्कूलों के 86.98% स्टूडेंट पास हुए।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|