ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा
महेशपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में लोगों ने भाग लेकर सैनिकों को सम्मान दिया और...

महेशपुर। पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया है। तिरंगा यात्रा के लिए कार्यकर्ता एवं लोग एकत्रित होकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान अर्पित किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष सुखेन घोष ने कहा कि यह यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर चली, बल्कि जनता को भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और केंद्र सरकार की मजबूत नीति के प्रति जागरूक भी किया।
तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, भारतीय सेना के सम्मान में जोरदार नारेबाजी की। मौके पर गौतम पाल, राहुल मिश्रा, मनोज सिंह, देवराज तिवारी, शिव शंकर भगत, राणा सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।