पाकुड़ के एक गिट्टी सप्लायर व फाइनेंस कर्मी की पश्चिम बंगाल में हत्या
पाकुड़ के गिट्टी सप्लायर आनंद राज की हत्या पश्चिम बंगाल के मधुपुर गांव में हुई। 38 वर्षीय आनंद राज देवघर का निवासी था और पिछले 15 वर्षों से पाकुड़ में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर उसके भांजे ने...

पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ के गिट्टी सप्लायर व फाइनेंस कर्मी की हत्या पश्चिम बंगाल में हुई। मृतक व्यक्ति की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन निवासी आनंद राज 38 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आनंद राज देवघर का मूल निवासी है। वह पिछले 15 वर्ष से पाकुड़ में रहे है। इस दौरान उन्होंने बंगाल में गिट्टी सप्लाई, वाहन फाइनेंस के कई वाहन भी चलाते है। वह लगातार पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ मिलकर व्यापार करते थे। वह कुछ महीनों से पुलिस लाइन स्थित भाड़े के मकान में रहते थे। उसकी मौत की घटना गुरुवार को पश्चिम बंगाल के यूट्यूब चैनल पर एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या होने की खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय लोगों ने शव की पहचान कर ली।
उसकी हत्या पश्चिम बंगाल के सुती थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुपुर गांव में हुई है। उनके पास एक काम कर रहे उनका भांजा अभिनव कुमार मौत की खबर सुनकर रोने बिलखने लगा। अभिनव ने बताया कि बुधवार की रात मामा आनंद राज ने मुझे ऑफिस में सोने के लिए भेज दिया था। अगले दिन सुबह करीब 10 बजे जब मैं घर पहुंचा तो दरवाजा खुला मिला। उसने सोचा कि मामा कहीं गए होंगे यह सोच और घर की सफाई कर रखे थे। उसका मोटरसाइकिल घर पर लगा था। इसलिए वे इतनी दूर पैदल नहीं जा सकते थे। संभवतः रात में कुछ लोगों ने उन्हें अगवा कर उन्हें वहां ले जाकर उनकी हत्या कर दी होगी। भांजे ने बताया कि मृतक का एक भाई शहर में ही रहता है और घटना की जानकारी के मिलते ही वह पश्चिम बंगाल रवाना हो गया है। आसपास के लोगों के द्वारा बताया गया कि मृतक की शादी नेपाल में हुई थी। उनकी पत्नी पिछले तीन महीने से मायके में रह रही हैं। उनके एक पुत्र और एक पुत्री है। वहीं उनके दोस्तों ने बताया कि पश्चिम बंगाल की एक व्यवसायी से उसने एक हाइवा लीज पर ले रखा था और उस वाहन लेकर दोनों के बीच विवाद भी चल रहा था। दोस्तों ने आशंका जाहिर किया कि कहीं उसकी हत्या वाहन को लेकर तो नहीं की गयी। मृतक के परिजन शव लेने के लिए सुती थाना से संपर्क कर रहे है। सुती थाना की पुलिस घटना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।