Ranchi Defeats Pakur by Six Wickets in Women s U-15 T20 Tournament रांची ने पाकुड़ को छह विकेट से हराया, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsRanchi Defeats Pakur by Six Wickets in Women s U-15 T20 Tournament

रांची ने पाकुड़ को छह विकेट से हराया

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित महिला अंडर-15 टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में, पाकुड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाये। रांची ने 126 रन बनाकर पाकुड़ को छह विकेट से हरा दिया। सृष्टि...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Tue, 29 April 2025 04:05 AM
share Share
Follow Us on
रांची ने पाकुड़ को छह विकेट से हराया

पाकुड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित छह दिवसीय वुमन अंडर-15 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में पाकुड़ और रांची के बीच खेला गया। पाकुड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 125 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम 20 ओवर में महज चार विकेट खोकर 126 रन बना लिया। रांची ने छह विकेट से पाकुड़ को हराया। सृष्टि एक मैडन ओवर के साथ 2 विकेट भी चटकाया। साथ ही बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 48 रन भी बनाया। सर्व श्रेष्ठ खिलाडी के रूप में रांची की सृष्टि कुमारी घोषित हुई। आयोजको के द्वारा सृष्टि को पांच हजार का डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।