Young Woman Files Case Against Man for Sexual Exploitation Under False Marriage Promise शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, शादी से युवक मुकरा, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsYoung Woman Files Case Against Man for Sexual Exploitation Under False Marriage Promise

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, शादी से युवक मुकरा

हिरणपुर में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मना कर दिया। युवती ने आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 15 June 2025 04:53 PM
share Share
Follow Us on
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, शादी से युवक मुकरा

हिरणपुर, एसं। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती ने शादी का झांसा देकर योन शोषण के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में उक्त युवती ने कहा है कि करीब दो साल पूर्व एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। जिसके बाद बातचीत का सिलसिला बढ़ता चला गया। आये दिन मुलाकात के बाद आरोपी सोलागढ़िया निवासी अताउल अंसारी के प्रेम प्रसंग बढ़ा। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उक्त युवती के साथ शारीरिक सम्बंध बनाएं। अब जब शादी की बातचीत हुई तो आरोपी युवक शादी करने से मना कर रहा है।

युवती ने ये भी आरोप लगाया कि इस बीच उसकी शादी परिजनों द्वारा कहीं लगाई जा रही थी। लेकिन आरोपी ने उसे भी तोड़वा दी। और फिर से शादी करने की बात पर टाल मटोल कर रहा है। ओर वो अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।