BJP Demands Immediate Expulsion of Pakistani Nationals in Palamu District भाजपा ने पाकिस्तानियों भारत छोड़ों को लेकर निकाला पैदल मार्च, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsBJP Demands Immediate Expulsion of Pakistani Nationals in Palamu District

भाजपा ने पाकिस्तानियों भारत छोड़ों को लेकर निकाला पैदल मार्च

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू भाजपा ने वैध या अवैध रूप से निवास कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने की मांग को लेकर कचहरी से पैदल मार्च निक

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 6 May 2025 12:46 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने पाकिस्तानियों भारत छोड़ों को लेकर निकाला पैदल मार्च

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू भाजपा ने जिले में वैध या अवैध रूप से निवास कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत से बाहर निकालने की मांग को लेकर मेदिनीनगर कचहरी में सोमवार को पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च कचहरी परिसर होते हुए समाहरणालय तक पहुंची। मार्च में शामिल भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अपने हाथों में पाकिस्तानी विरोध तख्ती लिए हुए थे। हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान आतंकवादियों को संरक्षण देना बंद करो आदि नारेबाजी भाजपाई कर रहे थे। भाजपाईयों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को मांग पत्र भी सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में घटित आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या ने संपूर्ण राष्ट्र को स्तब्ध कर दिया है।

इस दु:खद घटना के बाद केंद्र सरकार ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने एवं उन्हें देश से निर्वासित करने की प्रक्रिया आरंभ की है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जो भी पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के या वीजा की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद भारत में निवास कर रहे हैं,उनकी शीघ्र पहचान कर भारत से निकाला जाए। यह देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे पाकिस्तानी सूचीबद्ध कर तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। पैदल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने किया। पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, श्याम नारायण दुबे, अमलेश्वर दुबे,परशुराम ओझा, दुर्गा जौहरी, शिव कुमार मिश्रा, विजय कुमार ठाकुर, नरेंद्र कुमार पांडेय, पंकज जायसवाल,रीना किशोर, अशोक तिवारी, अविनाश सिन्हा, अविनाश वर्मा, उपेंद्र नारायण सिंह समेत कई भाजपाई शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।