प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गढ़वा नगर मंदिर से लौटते समय स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने झारखंड सरकार से चुनावी वादों को पूरा करने की अपील की और कहा कि विकास कार्य ठप हो...

मेदिनीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा गढ़वा नगर मंदिर से लौट के क्रम में शाहपुर विवेकानंद चौक स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करे, जनता ने जो विश्वास जताया है। उसपर सरकार को खरा उतरने की जरूरत है। झारखंड में आधारभूत संरचना का कार्य पूरी तरह से ठप है और विकास कार्य रूक गया है। भाजपा] सरकार के कार्यों का अवलोकन कर रही है बाद में जनता के बीच जाएगी। विधायक आलोक चौरसिया से भी उन्होंने मुलाकात की। भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, जिला मंत्री धीरेंद्र दुबे आदि मौके पर मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।