Jharkhand Scholarship Exam 2024-25 420 Students to Participate with New Center छात्रवृति परीक्षा में शामिल होंगे 420 परीक्षार्थी, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsJharkhand Scholarship Exam 2024-25 420 Students to Participate with New Center

छात्रवृति परीक्षा में शामिल होंगे 420 परीक्षार्थी

झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2024-25 में 420 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 18 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर तक होगी। परीक्षा केंद्र को गिरिवर प्लस-2...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 17 May 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
छात्रवृति परीक्षा में शामिल होंगे 420 परीक्षार्थी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् के द्वारा 18 मई को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2024-25 में 420 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर बजे तक होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया कि इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा के पूर्व में राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृति परीक्षा के लिए गिरिवर प्लस-2 उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परंतु इस दिन पोलिटेक्निक की भी परीक्षा होने वाली है। परीक्षा में परीक्षार्थियों की बैठने की दिक्कतों को को देखते हुए राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृति परीक्षा के लिए नया परीक्षा केंद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) को बनाया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी कोटि के मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को परीक्षार्थियों को नया परीक्षा केंद्र पर सम्मिलित कराने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को 12 हजार रुपए मिलता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।