महिला कॉलेज में मना पोषण पखवाड़ा
मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने गर्भवती महिलाओं के लिए संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। एनएसएस इकाई और गृह...

मेदिनीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय के निर्देशन में मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला महाविद्यालय में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम किया गया। एनएसएस इकाई एवं गृह विज्ञान विभाग ने संयुक्त रूप से वेबिनार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए मां को संतुलित आहार अवश्य लेना चाहिए। प्रवक्ता डॉ नायला गफ्फार, अल करीम आदि ने विस्तार से गर्भावस्था में होने वाले परिवर्तन के बारे में बताया। गर्भावस्था में शिशु को ध्यान में रखते हुए मां को अपने आहार में किन-किन पोषक तत्वों को शामिल किया जाना है, उनके बारे में जानकारी दी गई। छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जिनका जवाब डॉ नायला गफ्फार ने दिया। डॉ मिनी टुडू, डॉक्टर मस्जिद जहां आदि भी सहयोग किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।