Palamu Police Arrest Abhishek Kumar Choubey for Misconduct and Attempted Arson at Coal Mine Office कोल माइंस कार्यालय में विवाद, आरोपी गिरफ्तार, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu Police Arrest Abhishek Kumar Choubey for Misconduct and Attempted Arson at Coal Mine Office

कोल माइंस कार्यालय में विवाद, आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र में एक कोल माइंस कार्यालय परिसर में अभिषेक कुमार चौबे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने गार्ड से दुर्व्यवहार करते हुए कार्यालय में घुसने का प्रयास किया और जनरेटर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूFri, 18 April 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
कोल माइंस कार्यालय में विवाद, आरोपी गिरफ्तार

पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा थाना क्षेत्र के एक कोल माइंस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को गार्ड से दुर्व्यवहार, गाली-गलौज एवं जनरेटर में आग लगाने के प्रयास के आरोपी अभिषेक कुमार चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़वा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में पलामू सेंट्रल जेल भेज दिया है। प्रभारी थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि एक कोल माइंस कार्यालय परिसर में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार तिवारी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आवेदन में कहा गया है कि अभिषेक कुमार चौबे जबरदस्ती कार्यालय में जाना चाहते थे, नहीं जाने देने पर गाली गलौज करने लगे। कार्यालय में घुसकर जनरेटर में आग लगाने का प्रयास किया। इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस कार्रवाई करते हुए अभिषेक कुमार चौबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।