Prime Minister Modi Addresses BJP Workers Amid Anger Over Terror Attack in Pahalgam मन की बात सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPrime Minister Modi Addresses BJP Workers Amid Anger Over Terror Attack in Pahalgam

मन की बात सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

मेदिनीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम सामूहिक रूप से सुना। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद उत्पन्न आक्रोश के बीच, कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSun, 27 April 2025 09:52 PM
share Share
Follow Us on
मन की बात सुनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला और 26 लोगों की अकाल मौत के बाद देश में उत्पन्न आक्रोश की स्थिति के बीच मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से रविवार को सुना। मेदिनीनगर स्थित पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के आवासीय परिसर में रविवार की सुबह में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री को सुना और प्रेरणा प्राप्त की। मन बात सुनने के बाद भाजपा के लोगों ने चर्चा भी की। बूथ संख्या 235 क्षेत्र से संबंधित शांतिपुरी में मन की बात सामूहिक रूप से सुनने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश, समाज आदि से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले पर विचार रखे हैं। उन्होंने पहलगाम घटना से उत्पन्न स्थिति का भी जिक्र किया। भाजपा नेत्री स्मिता, भाजपा नेता विभाकर नारायण पांडेय, प्रफुल्ल कुमार सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, रूपा सिंह, जिला मंत्री सोमेश सिंह, ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, जय दुबे, विजय कुशवाहा, जितेन्द्र तिवारी, अविनाश कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सुनील पांडेय, शशिभूषण पांडेय, भोला पांडेय, पंकज तिवारी, आनंद सिंह, शुभक तिवारी, मनीष पांडेय, राजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।