तीन दिनी क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट शुरू, सिखाया जा रहा तकनीक
मेदिनीनगर में पलामू समाहरणालय परिसर के एसपी कार्यालय में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट की शुरुआत हुई। इसमें पुलिसकर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें फॉरेंसिक, क्राइम...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय के सभागार में बुधवार को तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट शुरू हुआ। इसमें पुलिस पदाधिकारियों को ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों का सक्षम तरीके से निर्वहन करने की तकनीक सिखाई जा रही है। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम और पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से किया। डीआईजी ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी टीम टीम का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की तकनीकी प्रशिक्षण गतिविधियां, पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व वैज्ञानिक बनाती हैं। इसका फायदा अनुसंधान में अधिकतम स्तर पर मिलता है। पलामू की एसपी ने कहा कि यह आयोजन पुलिस पदाधिकारी व जवानों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने और आपसी समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
ड्यूटी मीट में पुलिसकर्मियों को फॉरेंसिक, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, साइबर विश्लेषण, फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफी और डॉग स्क्वॉड संचालन जैसे विषयों पर वास्तविक केस आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही है। प्रतियोगिता में अव्वल चयनित सदस्य को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। समापन समारोह में 13 जून को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में रांची से विभिन्न विशेषज्ञ अधिकारी, विशेष रूप से सहायक निरीक्षक अंगुलांक ब्यूरो, अपराध अनुसंधान विभाग के संतोष सुधाकर, सहायक निरीक्षक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अजय भगत, पुलिस निरीक्षक, आईटीएस विभाग, रांची के असीत मोदी, सहायक अवर निरीक्षक, फोटो ब्यूरो, अपराध अनुसंधान विभाग के दिलीप कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक, डॉग स्क्वॉड, अपराध अनुसंधान विभाग के एतवा उरांव आदि भाग ले रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।