BJP Workers Protest Against Corruption and Demand 25-Point Agenda in Bihar भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने डाड़ी प्रखंड मुख्यालय समक्ष धरना दिया, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsBJP Workers Protest Against Corruption and Demand 25-Point Agenda in Bihar

भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने डाड़ी प्रखंड मुख्यालय समक्ष धरना दिया

प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांगभाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डाड़ी प्रखंड कार्यालय समक्ष एकदिवसीय धरना दिय

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Tue, 27 May 2025 04:16 PM
share Share
Follow Us on
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने डाड़ी प्रखंड मुख्यालय समक्ष धरना दिया

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को डाड़ी प्रखंड कार्यालय समक्ष एकदिवसीय धरना दिया। इसके पहले जुलूस के शक्ल में पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय समक्ष प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नाराबाजी किया। इसके बाद धरना स्थल पर सभा की गई। अध्यक्षता अशोक गुप्ता और संचालन अजीत प्रजापति ने की। वहीं जिला सचिव पच्चू राणा, केंद्रीय सदस्य आरडी मांझी, प्रदेश कमेटी सदस्य राजेंद्र गोप, सुंदरलाल बेदिया, अम़त राणा, मनीष यादव, शइद अंसारी, गोविंद राम आदि ने सभा को संबोधित किया। नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर क्रमवार आंदोलन की चेतावनी दिया।

धरना के समाप्ति पर बीडीओ के नाम 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें प्रखंड और अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, अबुआ और प्रधानमंत्री आवास योजना में कमीशनखोरी पर रोक लगाने, मनरेगा मजदूरों को साल में 200 दिन रोजगार देने, जाति, आय, आवासीय जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बगैर लेन देन के तुरंत निर्गत कराने, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के अनाज कटौती पर रोक लगाने, किसानों को समय पर उलन्नत बीज, खाद आदि उपलब्ध कराने सहित 25 सूत्री मांग शामिल है। धरना में रामकिशुन मुर्मू, रस्का मांझी, रामदेव राम, धनु महतो, कैलाश महतो, राजकुमार लाल, बहादूर बेदिया, दशरथ करमाली, महादेव मांझी, कैलाश महतो, रुपा बेसरा आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।