प्रदुषण के खिलाफ केंद्रीय मंत्री को जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रामगढ़ कैंट में भारी प्रदूषण के मामले पर चर्चा की। वार्ड नंबर एक के आसपास के 20,000 लोगों की जीवन स्थितियां प्रभावित हो रही हैं। प्रदूषण के कारण बच्चे और महिलाएं...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जीतन राम मांझी से हम पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार उर्फ डब्लू महतो दिल्ली स्थित मंत्री आवास में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ जिला के रामगढ़ कैंट शहर के वार्ड नंबर एक मरार औद्योगिक क्षेत्र में बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग लिमिटेड नामक लोहा कारखाना की ओर से भारी प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इसके संबंध उन्होंने कहा कि इस कारखाना के आसपास के हजारों घरों के लगभग 20,000 लोगों का जीना मुहाल हो गया है। साथ ही इन लोगों के अलावा पूरा रामगढ़ शहर प्रदूषण की चपेट में है। हालत यह है कि कारखाना के आसपास के लोग अपने घरों के बाहर निकल कर नहीं बैठ सकते हैं।
कारखाना के अगल-बगल में सीसीएल का केंद्रीय चिकित्सालय, कई विद्यालय व कई अस्पताल अवस्थित है। प्रदूषण की वजह से लोगों को विशेष कर बच्चे और महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारी की चपेट में आते जा रहे हैं। डब्लू महतो की बातों को सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गंभीरता से विचार कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करवाने हेतु अपने निजी सचिव के माध्यम से रामगढ़ उपयुक्त चंदन कुमार को पत्र लिखकर कार्रवाई कर अपने कार्यालय का अवगत कराने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।