Manda Festival Celebrated with Enthusiasm in Kothar Jharkhand कोठार के शिव भक्तों ने दी अग्नि में चलकर भक्ति की कठिन परीक्षा, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsManda Festival Celebrated with Enthusiasm in Kothar Jharkhand

कोठार के शिव भक्तों ने दी अग्नि में चलकर भक्ति की कठिन परीक्षा

रामगढ़ में कोठार के शिव भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ मंडा पर्व मनाया। विधायक ममता देवी ने उद्घाटन किया और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। शिव भक्तों ने अग्नि में चलकर भक्ति की परीक्षा दी, जबकि छऊ नृत्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 8 June 2025 11:11 PM
share Share
Follow Us on
कोठार के शिव भक्तों ने दी अग्नि में चलकर भक्ति की कठिन परीक्षा

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। कोठार में हर्षोल्लास के साथ मंडा पर्व मनाया गया। इस दौरान कोठार के शिव भक्तों ने अग्नि में चलकर भक्ति की कठिन परीक्षा दी। शनिवार की रात श्री श्री शिव मंडा पूजा समिति कोठार के बैनर तले मंडा मनाते हुए कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पंडित चटिया और शिव भक्तों ने शिव का जयघोष करते हुए लोटन सेवा की। इससे पूर्व मंडा पर्व का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामगढ़ ममता देवी ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कोठार वासियों को मंडा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए कोठार के लोगों ने सामुहिक प्रयास कर उल्लेखनीय काम किया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन से समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करती है। पूजा के दौरान छऊ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। बलरामपुर पुरूलिया और नुतनडी पुरुलिया के कलाकारों ने देवी दुर्गा और शिव चरित्र पर एक से बढकर एक नाटक प्रस्तुत किया। जिसे देखकर दर्शक आनंदविभोर हो उठे। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान होता रहा। रविवार की सुबह शिव भक्तों ने नंगे पैर अग्नि में चलकर अपनी भक्ति की परीक्षा दी। समारोह में छऊ नृत्य पार्टी को क्रमश: प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो ने प्रदान किया। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश महतो, सचिव नारायण महतो, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, सरंक्षक दिनेश मुंडा, मनोज कुमार महतो, मिथिलेश विश्वकर्मा, सुखदेव महतो, द्वारिका पाहन, विनोद पाहन, सुरेंद्र राम, प्रभात मुंडा, सोहन चौधरी, कमलेश बेदिया, धीरज ठाकुर, राजन बेदिया, मुंशी महतो, प्रदीप कुमा आदि की सराहनीय भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।