होसिर में मंडा मनाए जाने को लेकर बैठक, मंडा पूजा कमेटी गठित
गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव में मंडा पर्व मनाने को लेकर बैठक हुई। ग्रामीणों ने 8 जून को पर्व मनाने का निर्णय लिया और मंडा पूजा कमेटी का गठन किया। हीरालाल महतो अध्यक्ष, महेश साव उपाध्यक्ष और अन्य...

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। होसिर गांव में मंगलवार को मंडा पर्व मनाए जाने को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हीरालाल महतो और संचालन रवि कुमार महतो ने की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने 8 जून को होसिर में मंडा का पर्व मनाने का निर्णय लिया। साथ ही इसे सफल बनाने के लिए मंडा पूजा कमेटी का गठन किया गया। जिसमें हीरालाल महतो अध्यक्ष, महेश साव उपाध्यक्ष, संतोष चौधरी सचिव, नागेश्वर पटेल सहसचिव, रवि कुमार महतो कोषाध्यक्ष, प्रमोद महतो संरक्षक और गणेश महतो संयोजक बनाए गए हैं। इनके अलावे 11 लोग कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। बैठक में श्रीनाथ महतो, कार्तिक महतो, लीलू महतो, अनिल महतो, भुनेश्वर महतो, सुदीप कुमार, सूरज मुंडा, सुमित महतो, बासुदेव चौधरी, दिनेश महतो, चैता महतो, संदीप महतो, संजय महतो आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।