Shiv Mandal Puja Meeting Held in Gola to Plan Upcoming Events गोला में शिव मंडा पूजा कमेटी का गठन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsShiv Mandal Puja Meeting Held in Gola to Plan Upcoming Events

गोला में शिव मंडा पूजा कमेटी का गठन

गोला के सोसोकलां स्थित शिवालय परिसर में अनमोल कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्ष राजकुमार दास की अध्यक्षता में मंडा पूजा के कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गई। इसमें मुंडन, कलश स्थापना, मंडा पूजा, फूलखुंदी और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 27 April 2025 08:29 PM
share Share
Follow Us on
गोला में शिव मंडा पूजा कमेटी का गठन

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां स्थित शिवालय परिसर में रविवार को शिव मंडा पूजा को लेकर अनमोल कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक केमेटी के अध्यक्ष राजकुमार दास की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मंडा पूजा के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की रुपरेखा निर्धारित किया गया। इस दौरान भोगताओं का मुंडन, कलश स्थापना, मंडा पूजा, फूलखुंदी व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 30 अप्रैल की रात मेला सह छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनकल्याण छऊ नृत्य, ग्राम विडरा, थाना पटमदा, जिला पूर्वी सिंहभूम और महाभया छऊ नृत्य, ग्राम गोविंदपुर, थाना बाघमुंडी जिला पुरुलिया को आमंत्रित किया गया है। अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए संचालन कमेटी का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष राजकुमार दास, सचिव गौरी महतो, कोषाध्यक्ष गौरी महतो सहित तनु महतो, भुवनेश्वर महतो, जगेश महतो, रामबिलास महतो, राजकिशोर ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, अनिल कुमार सिन्हा, जगेश्वर चौधरी, सुखदेव प्रजापति, बलकु महतो व अन्य सदस्य बनाए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।