94th Martyrdom Anniversary of Bhagat Singh Justice March in Bundu आठवीं की बोर्ड परीक्षा से वंचित 21 विद्याथियों की विशेष परीक्षा लेने की मांग , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News94th Martyrdom Anniversary of Bhagat Singh Justice March in Bundu

आठवीं की बोर्ड परीक्षा से वंचित 21 विद्याथियों की विशेष परीक्षा लेने की मांग

बुंडू में शहीद भगत सिंह की शहादत की 94वीं वर्षगांठ पर न्याय मार्च निकाला गया। यह मार्च गितिलडीह ग्रामसभा और आइसा के सहयोग से आयोजित हुआ। मार्च में 21 विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा और दोषी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 March 2025 08:59 PM
share Share
Follow Us on
आठवीं की बोर्ड परीक्षा से वंचित 21 विद्याथियों की विशेष परीक्षा लेने की मांग

बुंडू, संवाददाता। शहीद भगत सिंह के शहादत की 94वीं वर्षगांठ पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि के साथ बुंडू में न्याय मार्च निकाला गया। न्याय मार्च गितिलडीह ग्रामसभा (बुंडू) और आइसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। न्याय मार्च मौसी बाड़ी परिसर बुंडू से सुभाष चौक, काली मंदिर होते हुए धुर्वा मोड़ से पुनः मौसीबाड़ी परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान गितिलडीह के 21 विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा लेने की मांग और प्रधानाध्यापक सहित दोषी पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारे लगाए गए। वहीं न्याय मार्च और सभा में भाकपा (माले) रांची जिला सचिव कॉमरेड जगमोहन महतो, आइसा राज्य कमेटी सदस्य रामजतन मुंडा, भीष्म महतो, गितिलडीह ग्रामसभा डोमा मुंडा, शुकदेव मुंडा, वनमाली मुंडा, रवीन्द्र लोहरा, गौतम सिंह मुंडा, बिरसा मुंडा, दुलाल मुंडा आदि ग्रामीण शामिल थे। न्याय मार्च का नेतृत्व कॉमरेड जगमोहन महतो, रामजतन मुंडा और डोमा मुंडा और सभा का संचालन शुकदेव मुंडा ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।