Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAmbedkar Jayanti Celebration Honoring Contributions and Promoting Social Harmony
आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर होगा सम्मान समारोह
रांची में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 12 April 2025 09:50 PM

रांची। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शौर्य भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिरकत करेंगे। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संघर्षों को याद करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष आईपीएस विजय आशीष कुजूर ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।