Bajrang Verma Elected President of Shri Mahavir Mandal Lalpur Amidst Major Events Planned लालपुर से 101 महिलाएं झंडा लेकर शोभायात्रा में होंगी शामिल, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBajrang Verma Elected President of Shri Mahavir Mandal Lalpur Amidst Major Events Planned

लालपुर से 101 महिलाएं झंडा लेकर शोभायात्रा में होंगी शामिल

रांची में श्री महावीर मंडल लालपुर की बैठक में बजरंग वर्मा को अध्यक्ष चुना गया। 6 अप्रैल को मंडल की शोभायात्रा आयोजित की जाएगी, जिसमें 101 झंडे और महिलाओं की टोली शामिल होगी। 7 मार्च को चैती दुर्गा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 30 March 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
लालपुर से 101 महिलाएं झंडा लेकर शोभायात्रा में होंगी शामिल

रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल लालपुर के सदस्यों की बैठक रविवार को होटल सिटी पैलेस लालपुर में मुख्य संरक्षक अभय सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से बजरंग वर्मा को लालपुर मंडल का अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल को श्री महावीर मंडल लालपुर की विशाल शोभायात्रा श्री महावीर मंडल पूर्वी क्षेत्र के साथ मिलकर निकालेगी। इसमें 101 झंडा महिलाओं की टोली विशेष रूप से शामिल होंगी। सात मार्च को चैती दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस का लालपुर चौक में भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक के बाद दो मिनट का मौन रखकर श्री महावीर मंडल लालपुर के संरक्षक स्व अनिल टाइगर एवं विजय वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यसमिति के चुनाव में मुख्य संरक्षक के रूप में सुप्रियो भट्टाचार्य, अभय सिंह, बसंत दास, अजय राय, सूर्यभान सिंह, दिनेश साहू, अजय गुप्ता, रमेश सिंह, आदित्य विक्रम जायसवाल चुना गया। महामंत्री दिनेश सिन्हा, मुन्ना गुप्ता, संजय वर्मा, मनोज गुप्ता व अन्य, महामंत्री सुमित सिंह, सूर्य प्रभात, शशि वर्मा, अमरेंद्र द्विवेदी, विजय चौधरी व अन्य समेत मंत्री विकास वर्मा, प्रचार मंत्री विनय कुमार, बिनु शेखर तिवारी, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद और अंकेक्षक सुधीर कुमार सहित 31 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।