Congress Party Meeting in Tikratoli for Successful Constitution Save Rally संविधान बचाओ रैली को लेकर नगड़ी में कांग्रेस की बैठक , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Party Meeting in Tikratoli for Successful Constitution Save Rally

संविधान बचाओ रैली को लेकर नगड़ी में कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस पार्टी ने नगड़ी के टिकराटोली में संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और अन्य नेता उपस्थित रहे। 6 मई को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 4 May 2025 03:47 AM
share Share
Follow Us on
संविधान बचाओ रैली को लेकर नगड़ी में कांग्रेस की बैठक

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर नगड़ी के टिकराटोली में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, बंधु तिर्की, अजयनाथ शाहदेव सहित प्रदेश के अन्य पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आगामी छह मई को पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर काम करें। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए जागरूक करें और जनसंपर्क अभियान चलाएं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नगड़ी प्रखंड में वे पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक के रूप में काम कर चुके हैं। नगड़ी प्रखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा आज देश का संविधान ही खतरे में है। संविधान की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने कहा छह मई को आयोजित संविधान बचाओ रैली में पुराना विधानसभा मैदान में अधिक से अधिक संख्या में जुटे और अभियान को सफल बनाएं। बैठक को झारखंड प्रदेश सह प्रभारी बेला प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुजंनी, रियाज अहमद, सुनील सहाय, बेलस तिर्की, सईद अहमद और ऐनुल हक ने संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।