Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsEmpowering Women Self-Defense and Wellness Training at Ranchi s Anand Marg Camp
हेसाग में महिलाओं ने आत्मरक्षा और योग का प्रशिक्षण लिया
रांची में आनंद मार्ग गर्ल्स वालंटियर कैंप का आयोजन हुआ, जिसमें 50 महिलाओं को आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, योग, ध्यान और मानसिक विकास की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान महिलाओं को मानसिक तनाव, डिप्रेशन और हृदय...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 21 May 2025 10:02 PM

रांची, वरीय संवाददाता। आनंद मार्ग गर्ल्स वालंटियर कैंप का आयोजन आनंद मार्ग आश्रम, हेसाग हटिया में किया गया। तीन दिवसीय कैंप का समापन बुधवार को हुआ। कैंप में महिला स्वयं सेविकाओं को आत्मरक्षा, स्वास्थ्य, योग, ध्यान तथा शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक विकास की जानकारी दी गई। कैंप में महिलाओं को मानसिक तनाव, डिप्रेशन और हृदय रोग जैसे खतरों बचने के तरीके भी बताए गए। कैंप में 50 महिलाओ को प्रशिक्षण दिया गया। अभीरामानंद अवधूत, आचार्च विमलानंद अवधूत, आचार्य कल्याणमित्रा नंद अवधूत समेत अन्य उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।