चुटिया सुरेश्वर महादेव मंदिर से निकाली कलश शोभायात्रा
रांची में सुरेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और पूजा-अर्चना की। बनस तालाब में जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। विधायक सीपी सिंह भी शामिल हुए। इस...

रांची, वरीय संवाददाता। चुटिया केतारी बागान के समीप स्वर्णरेखा नदी के पास सुरेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। पारंपरिक परिधान के साथ महिलाओं की कलश यात्रा से पूरा चुटिया भक्तिमय रहा। मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रातः पांच बजे बहु बाजार स्थित बनस तालाब के लिए निकली। विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए और बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए बनस तालाब पहुंची। यहां तालाब में पंडित रंजीत पांडे और पंडित पंकज पांडे ने यजमान के रूप में सुरेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेश साहू, आलोक कुमार बंटी, रामशरण तिर्की और संजय साहू सपत्नीक पूजा-अर्चना कराई।
पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने अपने-अपने कलश में जल लेकर पुनः बनस तालाब से मंदिर की ओर निकलीं। मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसमें विधायक सीपी सिंह ने भी भाग लिया। जलाभिषेक के उपरांत बाबा की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। दोपहर दो बजे विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। संध्या 7 बजे बाबा का विशेष शृंगार कर महाआरती की गई।इस कार्यक्रम में सुरेश सुरेश्वर महादेव मंदिर के महासचिव संतोष कुमार, संजय कुमार, ऋतिक राज, विक्रम साहू, दिलीप साहू, बलम साहू, धनंजय सिंह, कृष्णा साहू, नंदू ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।