Cleanliness Campaign at India-Nepal Border Police and Locals Unite क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान , Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsCleanliness Campaign at India-Nepal Border Police and Locals Unite

क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान

झूलाघाट क्षेत्र में पुलिस टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह और अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह के नेतृत्व में सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने भी इसमें भाग लिया। सिंह ने लोगों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Wed, 30 April 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
क्षेत्र में चलाया  गया स्वच्छता अभियान

झूलाघाट। भारत-नेपाल अंतरर राष्ट्रीय सीमा के झूलाघाट क्षेत्र में बुधवार को पुलिस टीम ने स्वच्छता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह व अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने स्थानीय बाजार,सार्वजनिक स्थलों,और काली नदी के किनारे सफाई की। इस पहल में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। थानाध्यक्ष सिंह ने सभी लोगों से अपने आस-पास की जगहों में साफ-सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा यह अभियान क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ ही पुलिस और जनता के बीच सहयोग और विश्वास को मजबूत करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।