तमाड़ में 555 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
तमाड़ प्रखंड में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 555 बच्चों की हृदय जांच की गई, जिसमें एक बच्चा संदिग्ध पाया गया। यह कैंप झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग और श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के...

तमाड़, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तमाड़ प्रखंड में 555 बच्चों के हृदय की जांच की गई। इसमें एक बच्चा संदिग्ध मिला। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग कॉल इंडिया लिमिटेड, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के संयुक्त प्रयास से तमाड़ प्रखंड के जीईएल चर्च मिडिल स्कूल आमलेशा, संत जॉन हाई स्कूल डोडिया पाठशाला तमाड़ में कैंप का आयोजन किया गया। विशेष चिकित्सकों की टीम ने शून्य से 15 साल के बच्चों को हृदय संबंधी बीमारी और लक्षणों की जांच की। मौके पर डॉ इकबाल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुषमा खलको, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुम्मी, डॉ निखत परवीन, निरंजन त्रिपाठी, राधिका यादव, रंजीता कुमारी आदि ने मरीजों की जांच की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।