Heavy Rain and Storms Cause Waterlogging in Ranchi and Nearby Areas रांची में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHeavy Rain and Storms Cause Waterlogging in Ranchi and Nearby Areas

रांची में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

रांची और आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को आंधी और बारिश आई, जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में फिर से बारिश हो सकती है, लेकिन अगले चार दिनों में गर्मी बढ़ने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 30 May 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
रांची में झमाझम बारिश, कई इलाकों में जलजमाव

रांची, वरीय संवाददाता। राजधानी समेत आसपास के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई। शहर के स्टेशन रोड से लेकर सिरम टोली, करमटोली आदि जगहों पर जलजमाव हो गया। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान दोपहर बाद बारिश हो सकती है। लेकिन, आनेवाले चार दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। रांची से आवाजाही करनेवाले विमानों की आवाजाही में भी विलंब हुई।

इसमें पटना, बेंगलुरु और मुंबई के विमान दोपहर बाद करीब एक घंटे विलंब से उड़ान भरे। रांची में तेज हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से अधिक रही। राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा चांडिल में बारिश हुई। दुमका, गोड़्डा, जामताड़ा, दुमका आदि जिलों में भी बारिश हुई। जबकि, शुक्रवार को रांची में 13.0 मिमी समेत लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पलामू आदि में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से पहले उमस भरी गर्मी थी। लेकिन, बाद में मौसम में बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलायी। रांची का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 23.5 डिग्री रहा। राज्य के अन्य सभी जिलों के अधिकतम सामान्य के करीब चल रहे हैं। मेदिनीनगर का तापमान सबसे अधिक 37.8 डिग्री दर्ज किया गया। कोट रांची समेत राज्य में कई जगहों पर आंधी चलने के साथ बारिश हुई। इसके साथ ठनका गिरने की घटना भी हुई। राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान भी कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में भी वृद्धि होगी। अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम वैज्ञानिक, रांची

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।