Inauguration of First Science Journal at DSPMU by Vice-Chancellor Dr Tapan Kumar Shandilya डीएसपीएमयू में साइंस जर्नल का लोकार्पण हुआ, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsInauguration of First Science Journal at DSPMU by Vice-Chancellor Dr Tapan Kumar Shandilya

डीएसपीएमयू में साइंस जर्नल का लोकार्पण हुआ

रांची के डीएसपीएमयू के प्रशासनिक भवन में बुधवार को विज्ञान संकाय के पहले साइंस जर्नल का लोकार्पण कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने किया। इस जर्नल में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के वैज्ञानिक शोध आलेख...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 7 May 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
डीएसपीएमयू में साइंस जर्नल का लोकार्पण हुआ

रांची, वरीय संवाददाता। डीएसपीएमयू के प्रशासनिक भवन में बुधवार को विज्ञान संकाय के पहले साइंस जर्नल का लोकार्पण कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने किया। इस शोध पत्रिका में विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के सभी विभागों के प्राध्यापकों के वैज्ञानिक विषयों से संबंधित विभिन्न शोध आलेख समाहित हैं। डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की शोध पत्रिका उस विश्वविद्यालय का प्रतिबिंब होती है, जिसमें वहां के शिक्षाविदों के विशिष्ट विषयों पर विचार अंतर्निहित रहते हैं। कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने भी जर्नल के प्रकाशन पर अपने विचार व्यक्त किए। डीएसपीएमयू जर्नल ऑफ नेचुरल साइंसेज पत्रिका के मुख्य संरक्षक कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य, संरक्षक कुलसचिव डॉ नमिता सिंह, मुख्य संपादक डीन, साइंस डॉ ईश्वरी प्रसाद गुप्ता, संपादक डॉ शालिनी लाल, प्रबंधकीय संपादकों में डॉ खुर्शीद अख्तर और डॉ जेपी शर्मा हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।