बिहार और झारखंड के कुर्मियों में कोई अंतर नहीं : श्रवण कुमार
सिल्ली में कुर्मी/कुड़मी समन्वय समिति का दो दिवसीय सेमिनार संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कुर्मी समाज की उम्मीदों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज की...

सिल्ली, प्रतिनिधि। विलेज रिसोर्ट सुलुमजुड़ी सिल्ली में कुर्मी/कुड़मी समन्वय समिति झारखंड, बंगाल और ओडिशा का संयुक्त दो दिवसीय सेमिनार रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालचन महतो ने की जबकि संचालन रामेश्वर महंतों, शशिभूषण महतो और सुभेन्दु महतो ने किया। सेमिनार के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार ने कुर्मी समाज की उम्मीदों को अब तक पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड के कुर्मियों में कोई अंतर नहीं है और झारखंड के कुर्मी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस अवसर पर खिरोधर महतो, हीरालाल शंखवार, प्रभु दयाल महतो, मदन कुमार महतो, मनसा महतो, निताई चन्द्र महतो, तैजपाल महतो, मथुर प्रसाद महतो, उपेन्द्र नारायण सिंह, सृष्टिधर महतो समेत कई वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, अधिकार और आरक्षण की मांग पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में सुभाष चन्द्र महतो, विष्णु चरण महतो, बसन्त महतो, हेमन्त महतो, बाबरी, सुनिल महतो, निवारण चन्द्र महतो, बागमुंडी कल्याण प्रसाद महतो, फटीक चन्द्र महतो, गिरीजानंदन महतो समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।