बुंडू में कांची नदी पर तोड़ा जा रहा एकलेन का जर्जर पुल
बुंडू और तमाड़ की सीमा पर स्थित कांची नदी का जर्जर पुल तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनएचएआई ने पिछले दो सालों से पुल पर आवागमन बंद कर दिया था। आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष ने एनएचएआई को कई बार पत्र...

बुंडू, संवाददाता। बुंडू और तमाड़ की सीमा को विभाजित करनेवाली कांची नदी पर बना एकलेन का जर्जर पुल तोड़ा जा रहा है। इसके कारण रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पिछले दो साल से पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके बाद आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने एनएचएआई को कई बार चिट्ठी लिखी और आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद अब पुल को तोड़कर नया बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। कार्यस्थल पर एनएचएआई के इंजीनियर विकास गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम से पुल को बीच से तोड़ने का काम शुरू हुआ है। धीरे-धीरे पूरे पुल को तोड़ना है। इसके बाद नए सिरे से पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि नदी पर पुल कितने की लागत और और कब तक बनकर तैयार होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।