Mahavir Mandal Honored for Flag Procession and Cultural Event in Namkum रामनवमी महोत्सव में उत्कृष्ट झांकी लेकर शामिल होनेवाले किए गए सम्मानित, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsMahavir Mandal Honored for Flag Procession and Cultural Event in Namkum

रामनवमी महोत्सव में उत्कृष्ट झांकी लेकर शामिल होनेवाले किए गए सम्मानित

श्री महावीर मंडल नामकुम स्टेशन को झांकी और शोभायात्रा के लिए ट्रॉफी, तलवार और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। शिव विहार कॉलोनी और वाल्मीकि नगर को भी केंद्रीय समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कर्नल संजय...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 8 April 2025 07:50 PM
share Share
Follow Us on
रामनवमी महोत्सव में उत्कृष्ट झांकी लेकर शामिल होनेवाले किए गए सम्मानित

नामकुम, संवाददाता। श्री महावीर मंडल नामकुम स्टेशन को झांकी और शोभायात्रा तथा 250 मीटर का महावीरी झंडा और 250 मीटर का तिरंगा झंडा के लिए कमेटी के अध्यक्ष विनोद सिंह को ट्रॉफी, तलवार और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वहीं शिव विहार कॉलोनी नामकुम बस्ती, वाल्मीकि नगर नामकुम बरगंवा को भी केंद्रीय समिति द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं भारत सरकार के आपदा प्रबंधन सलाहकार कर्नल संजय श्रीवास्तव को भी समिति ने श्री रामनवमी महोत्सव में शामिल होने पर सम्मानित किया। इसके लिए श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति नामकुम के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मौके पर अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अखड़ा अध्यक्ष अनिल वर्मा, महामंत्री संजीव सिंह, सचिव रिंकू राय, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, कृष्णा कुमार आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।