मुरादाबाद से बरेली पहुंचने में लगेगा समय कम, रफ्तार बढ़ी; 110 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
- ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह सुखद खबर है। मुरादाबाद से बरेली पहुंचने में अब कम समय लगेगा। दोनों शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इस रूट पर ट्रेनें अब 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह सुखद खबर है। मुरादाबाद से बरेली पहुंचने में अब कम समय लगेगा। दोनों शहरों के बीच चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाई जा रही है। इस रूट पर ट्रेनें अब 110 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी। रफ्तार बढ़ने से 90 किमी लंबे रेल खंड में ट्रेन अब कम समय लेगी। ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से गाजियाबाद से बरेली तक रेल का सफर भी आसान और कम समय में होगा। मंडल में अन्य रेलखंडों में भी ट्रेनों की गति 110 प्रति घंटा है। हालांकि अभी बरेली-रोजा और हरिद्वार-योगनगरी रेलखंडों में स्पीड बढ़ाने पर जोर है।
ट्रैक के नवीनीकरण और आधुनिकीकरण में सुधार को मंडल रेल प्रशासन ने स्पीड बढ़ाने का प्रस्ताव रेल मुख्यालय को भेजा। रेल मुख्यालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि बरेली रेल खंड की स्पीड बढ़ने का असर रेल संचालन पर पड़ेगा। दस किमी प्रति घंटा की स्पीड बढ़ने से अब मुरादाबाद से बरेली तक सफर कुछ कम लगेगा। सेक्शन की मंजूरी के बाद सहारनपुर से बरेली और गाजियाबाद से बरेली का रूट पर सफर 110 किमी प्रति घंटा हो गया है। हालांकि अभी बरेली से रोजा के बीच स्पीड 100 किमी है। इसी तरह हरिद्वार-योगनगरी के बीच भी ट्रेन की गति बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
इन रेलखंडों में 110 किमी की रफ्तार
मुरादाबाद मंडल में अब कई रेलखंडों में 110 किमी की रफ्तार से ट्रेनें चल रही हैं। रोजा-लखनऊ, मुरादाबाद -चन्दौसी के अलावा मुराबाबाद-गाजियाबाद, सहारनपुर-मुरादाबाद सेक्शन में गति सीमा 110 किमी प्रति घंटा है। अन्य रेलखंडों में भी स्पीड बढ़ाने को लेकर चर्चा जारी है। जल्द इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके लिए ट्रैक का नवीनीकरण भी करवाया जाएगा। जिससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ सके।