महावीर मंदिर का दो दिनी वार्षिकोत्सव शुरू
श्री महावीर मंदिर हुरहुरी के दूसरे वार्षिकोत्सव पर दो दिनी यज्ञ की शुरुआत की गई। 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली जो मंडा तालाब पहुंची। वहां जलाभिषेक कर यज्ञ स्थल में कलश स्थापित किया गया। इसके बाद 24...

रातू, प्रतिनिधि। श्री महावीर मंदिर हुरहुरी के दूसरे वार्षिकोत्सव पर बुधवार को दो दिनी यज्ञ शुरू किया गया। सुबह 11 बजे पंचायत की 551 महिलाओं ने मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली जो हुरहुरी, झखराट़ांड़ होते मंडा तालाब पहुंची, जहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कराया। वहीं कलश यात्रा मंदिर पहुंचकर यज्ञ स्थल में कलश स्थापित किया। इसके बाद 24 घंटे का हरिकीर्तन शुरू किया गया। गुरुवार को हवन आरती के बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मुखिया कमल खलखो, मोहित सिंह, लक्ष्मण महतो, गणेश महतो, राजकुमार सिंह, विनोद उरांव, विश्वनाथ उरांव, रामरतन लोहार, अरुण उरांव, मकसूदन तिग्गा, विनोद साहू और सुनील सिंह मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।