बंसिया गांव का बेटा रांची जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया
बंसिया गांव के पुनीत कुमार महतो ने मैट्रिक परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसके पिता चंद्रकांत महतो किसान हैं और मां गृहिणी हैं। पुनीत डॉक्टर बनने का सपना देखता है और रांची में पढ़ाई कर रहा...

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के छोटे से गांव बंसिया के पुनीत कुमार महतो ने मैट्रिक परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिता चंद्रकांत महतो खेतीबाड़ी करते हैं। माता शशिकला देवी गृहिणी हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी हैं। रांची में रिश्तेदार के घर रहकर बालिका शिक्षा भवन विद्यालय में पढ़ाई की है। पुनीत आगे की पढ़ाई साइंस से करना चाहता है और डॉक्टर बनना चाहता है। गांव में रहकर पिता भी बेटे के अरमान को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। इधर, बंसिया गांव के लड़के को जिला में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विधायक अमित महतो, पूर्व विधायक सीमा महतो, विधायक प्रतिनिधि रोहिताश चौधरी सहित शिक्षाप्रेमियों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।