Raghubar Das Receives Warm Welcome from BJP Workers in Khunti खूंटी की जन समस्याओं से रूबरू हुए रघुवर दास , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRaghubar Das Receives Warm Welcome from BJP Workers in Khunti

खूंटी की जन समस्याओं से रूबरू हुए रघुवर दास

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का खूंटी में जोरदार स्वागत किया गया। भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। दास ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 30 May 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
खूंटी की जन समस्याओं से रूबरू हुए रघुवर दास

खूंटी, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का शुक्रवार को गुमला जाते समय खूंटी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भगत सिंह चौक पर पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान रघुवर दास ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कई लोगों ने अपनी समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सतत कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।

साथ ही राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करने की भी बात कही। पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में उपस्थित प्रमुख नेताओं में पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, रूपेश जायसवाल, संजय साहू, लीलू पहान, विनोद नाग, सुरेश जायसवाल, प्रियांक भगत, अर्जुन पहान, राजेश नाग, आकाश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखा गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।