सोनाहातू में छत गिरी किसान बाल-बाल बचा
सोनाहातू के इड़कू गांव में रविवार को एक बजे एक घर की छत गिर गई। गृहस्वामी सायनाथ पातर मुंडा घर के बाहर थे, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू ने घटना की जानकारी ली और वैकल्पिक...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 13 April 2025 07:35 PM

सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के इड़कू गांव में रविवार को दिन के एक बजे अचानक एक घर की छत गिर गई। संयोग से घर में रह रहे गृहस्वामी सायनाथ पातर मुंडा कुछ काम के लिए घर के बाहर खड़ा था। छत गिरने की सूचना पर पंचायत समिति सदस्य रूप कुमार साहू तत्काल गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली और वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।