Smart Roads Project Approved in Ranchi Two Elevated Corridors for Traffic Relief रांची में दो स्मार्ट सड़कों को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSmart Roads Project Approved in Ranchi Two Elevated Corridors for Traffic Relief

रांची में दो स्मार्ट सड़कों को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

रांची में जल्द ही दो स्मार्ट सड़कों का निर्माण शुरू होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विवेकानंद स्कूल से नयासराय रिंग रोड तक 6 लेन और कटहल मोड से जगन्नाथपुर मंदिर तक 4 लेन स्मार्ट रोड के प्रस्ताव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 14 May 2025 07:30 PM
share Share
Follow Us on
रांची में दो स्मार्ट सड़कों को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची में जल्द ही दो स्मार्ट सड़कों पर काम शुरू होगा। इन दोनों स्मार्ट सड़क को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। विवेकानंद स्कूल (पुरानी विस) से नयासराय रिंग रोड तक वाया जगन्नाथपुर मंदिर तक 8.209 किमी छह लेन एलिवेटेड स्मार्ट रोड के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा दी है। इसके निर्माण में भूमि अधिग्रहण सहित करीब 300 करोड़ की लागत आएगी। दूसरी स्मार्ट रोड कटहल मोड चौक से जगन्नाथपुर मंदिर होते हुए वाया आलम चौक, साईं मंदिर, विस पेरिफेरी लिंक तक फोर लेन सड़क बनेगी। इसकी लंबाई 8.33 किमी होगी और इस पर करीब 338 करोड़ रुपए लगेंगे।

अब इन दोनों सड़कों के प्रस्ताव को राज्य योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति की स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट की सहमति ली जाएगी। रांची की सड़कों को दिया जा रहा नया आयाम : प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के अनुसार जल्द ही रांची की सड़कों पर जाम से निजात मिलेगी। विवेकानंद स्कूल से नयासराय रिंग रोड तक हाई स्पीड एलिवेटेड कॉरिडोर और कटहल मोड से विस तक फोरलेन सड़क को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। अब इन प्रस्तावों को योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष रखा जाएगा। ये बनेंगे स्मार्ट रोड 1. विवेकानंद स्कूल से नयासराय रिंग रोड तक वाया जगन्नाथपुर मंदिर 6 लेन (अतिरिक्त 2 सर्विस लेन कुल 8 लेन) एलिवेटेड स्मार्ट रोड होगा। लंबाई 8.209 किमी और लागत 300 करोड़ है। रिंग रोड को रांची से जोड़ने के लिए रांची में यह एलिवेटेड स्मार्ट रोड होगा। विवेकानंद स्कूल से लेकर नयासराय में रिंग रोड के लिंक पथ इस एलिवेटेड रोड के बन जाने पर वीवीआईपी, वीआईपी सहित अन्य के वाहनों को तीव्र गति मिलेगी। अलग से दो लेन का सर्विस रोड होगा। 2. कटहल मोड चौक से जगन्नथपुर मंदिर वाया आलम चौक, साईं मंदिर, विधानसभा पेरीफेरी लिंक 4 लेन स्मार्ट रोड होगा। इसकी लंबाई 8.33 किमी और लागत 338 करोड़ आएगी। जगन्नाथपुर मंदिर से विधानसभा के चारों पेरिफेरल रोड को लिंक करते हुए डीएवी पुंदाग तक स्मार्ट रोड के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने अनुमोदित कर दिया है। यह स्मार्ट रोड जगन्नाथ मंदिर, नया विस, हाईकोर्ट, अमिटी यूनिवर्सिटी, पुराना विस को लिंक करेगा। जो एक फेरिफेरल के रूप में राजधानी रांची का स्पीड कॉरिडोर होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।