Survey for Six Railway Projects in Ranchi Division Funded by Government रांची रेलमंडल की छह रेल परियोजना के लिए होगा सर्वे, केंद्र सरकार ने आवंटित की राशि, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSurvey for Six Railway Projects in Ranchi Division Funded by Government

रांची रेलमंडल की छह रेल परियोजना के लिए होगा सर्वे, केंद्र सरकार ने आवंटित की राशि

रांची रेलमंडल में छह रेल परियोजनाओं का सर्वे किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 2025-26 सत्र के लिए राशि आवंटित की है। सर्वे चांडिल-अनारा-बमपुर रेलखंड में होगा। 125 किलोमीटर थर्ड लाइन, मुरी-बड़काकाना का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 19 May 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
रांची रेलमंडल की छह रेल परियोजना के लिए होगा सर्वे, केंद्र सरकार ने आवंटित की राशि

रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची रेलमंडल अंतर्गत चलने वाली छह रेल परियोजनाओं का सर्वे होगा। इसको लेकर केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 सत्र के लिए राशि आवंटित की है। सर्वे कार्य चांडिल-अनारा-बमपुर रेलखंड में होगा। 125 किलोमीटर थर्ड लाइन का निर्माण होना है। निर्माण पूर्व सर्वे कार्य के लिए 1.54 करोड़ रुपये दी गई है। मुरी-बड़काकाना लाइन का दोहरीकरण होगा। 58 किलोमीटर डबलिंग कार्य के सर्वे के लिए 73 करोड़ का आवंटन हुआ है। बोकारो लाइन के दोहरीकरण-थर्ड और फोर्थ लाइन के लिए छह किलोमीटर के सर्वे के लिए 12 करोड़ रुपये, नामकुम-कांड्रा न्यू लाइन 106 किमी के लिए 2.65 करोड़ रुपये, 58 किलोमीटर वाले चांडिल-मुरी डबलिंग कार्य के सर्वे के लिए 1.36 करोड़ रुपये सर्वे के लिए दिया गया है।

टोरी और रांची-पिस्का लाइन का होगा सर्वे लोधमा-पिस्का-टोरी और रांची-पिस्का 114.5 किलोमीटर लाइन का सर्वे कार्य होगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 2.75 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।