Tribute to Sanatani Tourists Killed in Terror Attack in Pahalgam Hindutva Leaders Demand Justice विहिप ने धुर्वा में पहलगाम के सैलानियों को दी श्रद्धांजलि, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsTribute to Sanatani Tourists Killed in Terror Attack in Pahalgam Hindutva Leaders Demand Justice

विहिप ने धुर्वा में पहलगाम के सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

रांची में विश्व हिंदू परिषद ने धुर्वा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। सभा में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने घटना को हिंदू संस्कृति पर हमला बताया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 27 April 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
विहिप ने धुर्वा में पहलगाम के सैलानियों को दी श्रद्धांजलि

रांची, वरीय संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति रांची महानगर की ओर से रविवार को धुर्वा में श्रीराम मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। सभा में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सनातनी समाज के सैलानियों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम की घटना हिंदू संस्कृति व मानवता पर हमला है। भारत कभी भी धार्मिक उन्माद एवं कट्टरता को स्वीकार नहीं करेगा। भारत सरकार से मांग की है कि अविलंब ऐसी सजा पाकिस्तान को दें कि फिर से कभी कोई ऐसा दुस्साहस नहीं कर सके। इससे पूर्व संगठन की ओर से मंदिर परिसर से धुर्वा बस स्टैंड तक आक्रोश मार्च निकाला गया। इसमें शामिल महिलाएं हाथों में आतंकवाद विरोधी नारे लिखी तख्तियां थामे हुईं थीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी, सहकार भारती प्रांत महिला सह प्रमुख अनिमा पांडेय, महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, विश्वरंजन, राजेश अग्रवाल, सुमन, योगेश खेडवाल, पारस मिश्र, साक्षी सिंह, आशुतोष मिश्रा, मंजू सिंह, डोली जायसवाल, नेहा चौबे आशा देवी, उषा देवी, मालती सिंह, उमा देवी समेत अन्य शामिल हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।