Vijaya Dashami Celebrated with Durga Idol Immersion Procession in Ratu रातू में खोइछा भरकर महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsVijaya Dashami Celebrated with Durga Idol Immersion Procession in Ratu

रातू में खोइछा भरकर महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई

सोमवार को विजया दशमी के दिन, रातू में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा प्राचीन बजरंगबली मंदिर से शुरू हुई और श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाए। महिलाओं ने भावभीनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 8 April 2025 05:29 AM
share Share
Follow Us on
रातू में खोइछा भरकर महिलाओं ने मां दुर्गा को दी विदाई

रातू, प्रतिनिधि। सोमवार को विजया दशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रातू प्राचीन बजरंगबली मंदिर बड़काटोलीसे शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए। इससे पूर्व महिलाओं ने मां का खोइछा भरकर भावभीनी विदाई दी और सिंदूर की होली खेली। शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बड़काटोली बस्ती, रातू चट्टी होते हुए महाराजा बड़ा तालाब पहुंची, जहां मां की प्रतिमा विसर्जित की गई। चैती दुर्गा पूजा को सफल बनाने में राजकुमार, अशोक साहू, अखोरी अक्षित, संजय साहू, हरि साहू, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू साहू, संजय गुप्ता, सोनू, मोनू सहित सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष योगदान रहा। चैती दुर्गा पूजा को सफल बनाने में राजकुमार, अशोक साहू, अखोरी अक्षित, संजय साहू, हरि साहू, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू साहू, संजय गुप्ता, सोनू और मोनू सहित सभी सम्मानित सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।